अब आपकी अनुमति के बिना कोई नहीं कर सकेगा आपको व्हाट्सऐप ग्रुप में एड

नई दिल्‍ली। अगर आप रिश्तेदारों या फिर दोस्तों के जबरदस्ती ग्रुप में एड होने से परेशान हैं तो व्हाट्सऐप इसका समाधान लेकर आया है। अब कोई भी व्हाट्सऐप यूजर आपके इजाजत के बिना आप किसी भी ग्रुप में एड नहीं कर सकेगा।

ग्रुप के लिए मिलेगा इनविटेशन लिंक

व्हाट्सऐप एक नया फीचर एड कर रहा है जिसके तहत अगर कोई भी शख्स आपको ग्रुप में एडकरना चाहता है तो उसके लिए पहले आपको इनविटेशन लिंक प्राप्त होगा। जिसके बाद अगर आपग्रुप में एड होना चाहें तो उस इनविटेशन को स्वीकार कर सकते हैं। आपकी सहमति के बगैर आपको अब व्हाट्सऐप ग्रुप में एड नहीं किया जा सकेगा।

तीन दिन में होगा इनविटेशन डिलीट

इस खास बात ये होगी कि जब भी कोई आपको जॉइनिंग इनविटेशन आएगा तो वो सिर्फ तीन दिन तक ही एक्टिव रहेगा। उसके बाद इनविटेशन लिंक खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा। इसी दौरान इनविटेशन प्राप्त करने वाला यूजर उस ग्रुप में शामिल हो सकता है अन्यथा वह निष्क्रिय हो जाएगा।

ऐसे चेंज होगी सेटिंग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए इनवाइट रिसीव करने के लिए तीन ऑप्शन दिए हैं। इन्हें जानने के लिए आपको अपने व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाना होगा। फिर अकाउंट पर क्लिक करना होगा और उसके बाद प्राइवेसी ऑप्शन पर जाना होगा। यहां आपको ग्रुप नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके अंदर तीन सब ऑप्शन होंगे जो होंगे everyone, my contacts और nobody. इनमें से किसी पर क्लिक कर आपके अपने ग्रुप प्रोइवेसी की सेटिंग बदल सकेंगे।

Previous articleआखिर क्यों नंदीजी ने दिया था रावण को श्राप, जानिए ये कथा
Next articleपुलवामा में हुए आतंकी हमले से भड़का बॉलीवुड, ट्वीट कर कही ये बात