• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Saturday, September 5, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

WhatsApp लेकर आया गजब का फीचर, अब वॉइस के साथ भेज सकेंगे वीडियो मेसेज

By
Rajsatta Express
-
July 29, 2023
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    WhatsApp लेकर आया गजब का फीचर, अब वॉइस के साथ भेज सकेंगे वीडियो मेसेज

    सोशल नेटवर्किंग मैसेंजर वॉट्सएप यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग  ने वॉट्सएप पर एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे यूजर्स 60 सेकंड का वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। वीडियो मैसेज भेजना वॉइस मैसेज जितना ही आसान है। पहले के विपरीत, वीडियो फाइलों को एटैच करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वीडियो अब तुरंत रिकॉर्ड और साझा किए जा सकेंगे। मेटा ने जारी बयान में कहा कि हमें लगता है कि यह वीडियो से आने वाली सभी भावनाओं के साथ क्षणों को साझा करने का एक मजेदार तरीका होगा।

    ऐसे भेजें वीडियो
    -अपना वॉट्सएप खोलें -उस चैट या ग्रुप पर जाएं जहां आप वीडियो मैसेज भेजना चाहते हैं

    -दाहिने निचले भाग में आपको माइक्रोफोन बटन दिखाई देगा, जिसका इस्तेमाल वॅाइस मैसेज भेजने के लिए किया जाता है। वीडियो मोड पर स्विच करने के लिए बस टैप करें -वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए दबाए रखें. वैकल्पिक रूप से, वीडियो को लॉक करने और हैंड्स-फ्ऱी रिकॉर्ड करने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप करें।

    -वीडियो बनने के बाद बटन को छोड़ दें और वीडियो सेंड हो जाएगा। चैट में खोले जाने पर वीडियो म्यूट होकर अपने आप चलने लगेंगे। वीडियो पर टैप करने पर आवाज शुरू हो जाएगी। मेटा का कहना है कि आपके संदेशों को सुरक्षित रखने के लिए वीडियो संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं।

    • TAGS
    • New WhatsApp Features
    • WhatsApp
    • Whatsapp Account
    • Whatsapp feature
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleलगातार बारिश से तेलंगाना में मचा त्राहिमाम, 8 लोग बहे, कई इलाकों में अलर्ट
      Next articleदुनिया का बड़ा कब्रिस्तान, जहां दफ़न होने की दुआ मांगते हैं लोग!
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      Aadhaar Address Update: घर बैठे 5 मिनट में बदलें आधार का पता, जानिए पूरा ऑनलाइन तरीका और 75 रुपये का नियम

      UPI पर अब लग सकता है चार्ज! लोकसभा से पास हुआ बड़ा बिल, डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए क्या बदलेगा?

      PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta पर सख्ती, संसदीय समिति ने मार्क जुकरबर्ग को 3 दिन का अल्टीमेटम

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      Hanuman Ansh Box Office: 28वें दिन फिर तेज हुई कमाई, 41.9%...

      Rajsatta Express - September 4, 2026 0

      3 घंटे तक नहीं चला कैमरा, हनुमान चालीसा के बाद शुरू...

      Rajsatta Express - September 4, 2026 0

      एक पैर पर 400 मीटर कूदकर स्कूल जाती थी रागिनी, खबर...

      Rajsatta Express - September 4, 2026 0