क्यों अकेले रहना पसंद करती हैं लड़कियां, नहीं करना चाहती हैं शादी, जानिए बड़ी वजह

नई दिल्ली: कहते हैं कि बिना लाइफ पार्टनर के जिंदगी बिताना काफी मुश्किल होता है, लेकिन आज के समय में बहुत सारी लड़कियां हैं जो सिंगल रहकर अपनी जिंदगी बिताना पसंद करती हैं। वक्त के साथ लड़कियों की सोच में भी काफी बदलाव आया है, लेकिन क्या आपने कभी उनके इस फैसले के पीछे की वजह जानने की कोशिश की। आज हम आपको बताएंगे क्या कारण है जिस वजह से आज ज्यादातर महिलाएं अकेले रहना पसंद करती हैं…

प्रोफेशन को देती है अहमियत

शादी के बाद कहीं न कहीं लड़कियों के प्रोफेशन पर असर पड़ता है। उन्हें घर के साथ ऑफिस का काम देखना होता है। शादी के बाद लड़के की जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आते, लेकिन लड़की की जिंदगी में उसके नाम से लेकर, घर, परिवार सब बदल जाता है। उन्हें अपने साथी के साथ-साथ नये परिवार के लोगों को समझना होता है। उनकी जिम्मेदारी इतनी बढ़ जाती हैं कि वो अपने करियर पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाती। आज लड़कियां अपने प्रोफेशन अपनी जिंदगी को अहमियत देती हैं।

क्वेटा: ग्वादर के फाइव स्टार होटल में घुसे हथियारबंद हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गार्ड की मौत2019

अकेले में ही मिलता है सुकून

बहुत सारी लड़कियां ऐसी हैं जिन्हें एक टाइम के बाद आकर अकेले रहने में ही सुकून मिलता हैं। वह अकेले रहकर ही खुश रहना पसंद करती है। वक्त के साथ उनमें इतनी मैच्योरिटी आ जाती है कि वह नहीं पसंद करती कि कोई उन्हें एंटरटेन करें।

आजादी

लड़कियां बचपन से ही यह सुनकर बड़ी होती है कि शादी के बाद उन्हें ससुरालवालों के हिसाब से रहना होगा। यहां जितना आराम करना है करलो वहां जाकर दूसरों के मुताबिक जिंदगी जीनी होगी। जिस वजह से उनके अंदर अपनी आजादी को लेकर डर पहले ही बैठ जाता है। यही वजह है कि जो लड़कियां आत्मनिर्भर हैं, वे नहीं चाहतीं कि शादी नाम की ‘बेड़ियां’ उन्हें भी पहनाई जाए।

मन लायक लड़का नहीं मिलना

बहुत सारी लड़कियां इसलिए सिंगल रहना पसंद करती है क्योंकि उन्हें उनकी पसंद का लड़का ही नहीं मिलता। कुछ लड़कियां बिना पसंद के भी घरवालों के दबाव में शादी कर लेती है, लेकिन ऐसी लड़कियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है जो सिर्फ उनकी पसंद का लड़का न मिलने की वजह से सिंगल है। वे किसी तरह का समझौता करने के बजाय सिंगल रहना पसंद करती हैं।

-लड़कियों के सिंगल होने के पीछे एक वजह यह भी है कि वह स्वतंत्र रहना चाहती हैं। शादी के बाद लड़के कही भी कभी भी घूमने जा सकते हैं, लेकिन उन्हें हर कदम से पहले बहुत सोचना होता है। दूसरों से परमिशन लेनी होती हैं। जबकि वे अपना जीवन अपनी इच्छा अनुसार जीनें में यकीन रखती हैं, जिस वजह से वह अकेले रहना ही पसंद करती हैं। इतना ही नहीं इन्हें कभी किसी के साथ की कमी भी महसूस नहीं होती।

Previous articleमायावती को पीएम मोदी का जवाब, कहा- गरीब की जाति ही मेरी जाति
Next article10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, SSB में निकली 290 पदों पर नौकरी