VIDEO: ये है दुनिया का सबसे बड़ा सांप, ताकत इतनी कि हाथी भी निगल जाए!

VIDEO: ये है दुनिया का सबसे बड़ा सांप, ताकत इतनी कि हाथी भी निगल जाए!

दुनिया के सबसे बड़े सांप अजगर होता है। अजगर के बारे में कहा जाता है कि ये छोटे हाथी को भी सीधे निगल सकता है. गा जंगल के दूसरे जानवर अगर अजगर की गिरफ्त में आ गए तो उनका बचना असंभव होता है. ऐसे ही एक भयावह अजगर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सांप इतना बड़ा है कि एक कमरे से दूसरे कमरे तक फैला उसका शरीर नजर आया है। चौड़ाई किसी पेड़ से भी ज्यादा नजर आ रही है। अगर किसी कमजोर दिल वाले इंसान के सामने ये सांप आ जाए तो इंसान को हार्ट अटैक हो जाए।

ट्विटर पर @gunsnrosesgirl3 नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘रेटिकुलेटेड पाइथन अजगर की ऐसी प्रजाति है, जो दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया में पाई जाती है.’ लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं।

बता दें रेटिकुलेटेड पाइथन (Reticulated Python) अजगर की एक प्रजाति होती है। रेटिकुलेटेड पाइथन को दुनिया का सबसे लंबा सांप माना जाता है। इस सांप की लंबाई 16-20 फीट तक होती है। इस सांप का वज़न 75 किलोग्राम तक हो सकता है। यह काफी खतरनाक सांप होता है। ये जानवर इतने खतरनाक होते हैं जो सांप, बिल्ली और सुअर और छोटे हाथी जैसे जानवरों को निगल जाएं।

Previous articleCentral Bank of India में निकली भर्ती, 3 अप्रैल है लास्ट डेट, ऐसे करें आवेदन
Next articleमच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत