पाकिस्तान को मिला नया आर्मी चीफ, जनरल आसिम मुनीर संभालेंगे सेना की बागडोर

पाकिस्तान को मिला नया आर्मी चीफ, जनरल आसिम मुनीर संभालेंगे सेना की बागडोर

pakistan new army chief: पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख की नियुक्ति हुई है जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ बनाए गए हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनके नाम पर मुहर लगाई है. पाकिस्तान के नए सेनाध्यक्ष की दौर में कई बड़े नाम सुमार थे. जिसके बाद जनरल मुनीर को ये अहम जिम्मेदारी थमाई गई है. जनरल मुनीर को खुफिया एजेंसी ISI का एक बदनाम नाम बताया जाता है. मुनीर जनरल बाजवा के स्थान पर पद ग्रहण करेंगे. 

लेफ्टिनेंट. जनरल असीम मुनीर पाकिस्तानी आर्मी के सबसे सीनियर अफसर हैं. पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा के सेवा मुक्त होने के वक्त लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे. चूंकि आर्मी के दोनों बड़े पद के लिए नवंबर से पहले ही रिकमंडेशन भेजनी हैं, ऐसे में बाजवा पर निर्भर करता है कि वह उन नामों में जनरल मुनीर का नाम शामिल करते हैं या नहीं?

मुनीर साल 2017 में डायरेक्टर जनरल मिलिट्री इंटेलिजेंस रह चुके हैं. वर्ष 2018 में 8 माह के लिए ISI प्रमुख की भी भूमिका निभा चुके हैं. इस दौरान उनके कई ऐसे किस्से सामने आए, जिस कारण से उन्हें ISI का एक बदनाम अधिकारी माना जाता था.