World Population: 8 अरब के पार वर्ल्ड पॉपुलेशन का आंकड़ा , चीन पहले स्थान पर

World Population: 8 अरब के पार वर्ल्ड पॉपुलेशन का आंकड़ा , चीन पहले स्थान पर

world population 2022: विश्व की बढ़ती जनसंख्या ने आज एक और मुकाम अपने नाम किया है। पूरे विश्व पॉपुलेशन 15 नवंबर यानी आज आठ अरब पार का आंकड़ा पार कर गई है। यूनाइटेड नेशन के मुताबिक15 नवंबर के दिन ग्लोबल पॉपुलेशन 8 अरब के पार पहुंच गई है। विश्व में जनसंख्या बीते 70 सालों में तीन गुना से ज्यादा बढ़ी है। इसमें भी सबसे अहम तकरीबन 17.8 फीसदी लोग हिंदुस्तान में निवास करते हैं।

वर्ल्ड पॉपुलेशन निरंतर और तीव्रता से बढ़ रही है। सम्पूर्ण विश्व की आबदी में 200 करोड़ का इजाफा बीते 24 वर्षों में ही हुआ है। बीते रिकार्ड पर प्रकाश डाले तो पीछे के  100-100 करोड़ के इजाफा तकरीबन समान समय में हुए है। 1998 में विश्व की जनसंख्या 600 करोड़ थी जिसको 700 करोड़ पहुंचने में मात्र 12 वर्ष का वक्त लगा। 2010 में विश्व की आबादी 700 करोड़ पहुंचने के बाद इसको 800 करोड़ होने में भी 12 वर्ष का वक्त लगा। आज 15 नवंबर को वर्ल्ड पॉपुलेशन 800 करोड़ के पार हो गया है।

मौजूदा चीन की जनसंख्या 1.426 अरब है और वह विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या  वाला देश है। दूसरे स्थान पर हिंदुस्तान हैं जिसकी कुल जनसंख्या 1.412 अरब है।वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार 2023 चीन की जनसंख्या हिंदुस्तान  से पीछे हो जाएगी। जिसके साथ ही हिंदुस्तान विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला मुल्क बन जाएगा।

Previous article200 करोड़ की वित्तीय अनियमितता मामले मे अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को अदालत से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी बेल
Next articleGujarat election 2022: गुजरात चुनाव के लिए “आप” ने जारी की 4 कैंडिडेट्स की 17 वीं लिस्ट, जाने ये नेता कहां से लड़ेंगे इलेक्शन ?