Wrestler March to New Parliament:पहलवानों के ऐलान के बाद दिल्ली से सटी सभी सीमाएं सील, हाई अलर्ट पर पुलिस

Wrestler’s March to New Parliament:
Wrestler’s March to New Parliament: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों द्वारा नए संसद भवन तक मार्च और महापंचायत करने की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सिंधु बॉर्डर को सील करने के साथ अन्य सभी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। मालूम हो कि किसान मोर्चा और खापों पंचायत ने इस ऐलान का समर्थन किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंतर – मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे रेसलर्स के समर्थन में कई प्रदेशों की पंचायतों ने रविवार यानी 28 मई को ‘महिला सम्मान महापंचायत’ बुलाने का ऐलान किया था। इस एलान के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और राजधानी से सटे सभी बार्डर सील कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के  अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद के खिलाफ पोस्को एक्ट समेत दो प्राथमिकी दर्ज की है।