योगी ने महिलाओं को दी सबसे बडी भागीदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में लाने और उनके लिए चल रही योजनाओं का लाभ दिलाने के संकल्प के साथ नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की शुरुआत की। योगी ने कहा कि प्रदेश की 10 करोड़ आधी आबादी यदि अंगड़ाई ले ले तो देश की सूरत बदल जाएगी। नारी के सम्मान के बगैर समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने चल रही सिपाही भर्ती में 20 फीसद पद महिलाओं से भरने का निर्णय लिया है।

ये भी पढें : ये बयान बताते है अबकी अयोध्या में कुछ बड़ा होने वाला है !

महिलाओं को मिली लाभ की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, इज्जतघर, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान जैसी योजनाओं की न केवल तारीफ की बल्कि प्रदेश में चल रही वूमेन पॉवर लाइन व डायल 100 जैसी योजनाओं से महिलाओं को हुए लाभ की भी जानकारी दी। योगी ने कहा कि प्रदेश में मुद्रा योजना से 50 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। योजना के तहत 12 हजार करोड़ रुपये उन्हें दिए गए। जनधन योजना के तहत 86 हजार खातों में 32 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

ये भी पढें :फडणवीस सरकार के खिलाफ हजारों की संख्या में किसान हुए मुंबई को रवाना

उन्होंने कहा कि एक महीने के अभियान का समापन 20 दिसंबर को जिलास्तर पर होगा, इसमें कोशिश की जाएगी कि लाभ पाने वाली महिलाओं की जुबानी सफलता की कहानी बयां की जाए।

पूर्ववर्ती सरकारों पर किया हमला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने केंद्र व राज्य सरकार की कार्य प्रणाली का बखान किया और पूर्ववर्ती सरकारों का नाम लिए बगैर उन पर हमला किया। समारोह में बाल एवं महिला कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, राज्यमंत्री स्वाती सिंह के अलावा कई अधिकारी और प्रदेशभर से आईं महिलाएं इसमें शामिल हुईं।

योगी सरकार का महिलाओं को ये सम्मान देना वाकई में नारी सशक्तिकरण की ओर बहुत अच्छा कदम है । इस अनोखे कदम के बाद पंडाल में बैठी महिलाओं ने अपने मोबाइल फोन का फ्लैश जलाकर मुख्यमंत्री का का जोरदार स्वागत किया।

Previous articleये बयान बताते है अबकी अयोध्या में कुछ बड़ा होने वाला है !
Next articleनोटबंदी जैसे हालात का करना पड़ेगा सामने, जब देश के आधे से ज्यादा ATM हो जाएंगे बंद?