सुभासपा प्रमुख OP राजभर को योगी सरकार ने दी वाई श्रेणी की सुरक्षा

सुभासपा प्रमुख OP राजभर को योगी सरकार ने दी वाई श्रेणी सिक्योरिटी
राष्ट्रपति चुनाव में  एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को उत्तर प्रदेश सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। वहीं एसपी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की थी । लेकिन राजभर ने गठबंधन से अलग जाकर द्रोपदी मुर्मू को वोट किया।

आपको बता दें कि ओमप्रकाश राजभर योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री भी रहे है। लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर समाजवादी पार्टी  का दामन थामा था। जिसमें उनकी पार्टी SBSP 17 सीटों पर उतरी थी और 6 सीटें फतह कर पाई है। लेकिन एसपी  और एसबीएसपी  के बीच रिश्तों में चुनाव बाद ही दरार आने लगी। इस बीच सुभासपा प्रमुख  ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को समर्थन दिया।
वहीं अब योगी सरकार राजभर को वाई श्रेणी सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। राजनीतिक गलियारे में इसे राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का उपहार कहा जा रहा है।
Previous articleind vs wi 2022: जडेजा के खेलने पर संदेह, ओपनिंग जोड़ी पर भी संसय, जानें इंडिया की संभावित टीम
Next articleउमेश कोल्हके हत्याकांड :7 आरोपी NIA अदालत में पेश, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा