केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को भरी सभा में एक युवक ने जड़ा थप्पड़

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ मारपीट की गई है. मुबंई के एक कार्यक्रम में उन्हें एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया.  इस घटना के समय पुलिस वहां मौजूद थी. रामदास अठावले के समर्थको ने उस सख्श को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष रामदास अठावले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे. और वो जब कार्यक्रम के दौरान स्टेज से उतरते वक्त एक व्यक्ति ने उनको थपप्ड़ जड़ दिया. अठावले को थप्पड़ मारने के बाद वो व्यक्ति वहां से भागने लगा. जिसे अठावले के समर्थको नं पकड़ लिया औऱ उसकी जमकर पिटाई कर दी.

बीतों दिनों रामदास अठावले ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार ने जो मराठा आरक्षण पर कानून बनाया है वो कानून कोर्ट में टीक नहीं पाएगा. उन्होंने कहा था कि,“मैं चाहता हॅं कि मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए. लेकिन राज्य सरकार ने जिस तरह से आरक्षण दिया है, वह कानूनी नहीं है.” अठावले पर जो हमला हुआ है उसको इसी बयान के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं उनकी पार्टी के नेताओं ने इसे सोची समझी साजिश बताया है.