प्रत्याशी चुनने में आ रही है सपा-बसपा को छींक

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 38-38 सीटों पर प्रत्याशी चुनने में सपा और बसपा तमाम दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। सपा की परेशानी अलग है और बसपा की उससे अलग और ज्यादा गंभीर भी।

सूत्रों के अनुसार सपा के तमाम विधायक और राज्यसभा सांसद चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन अखिलेश यादव इन्हें टिकट देने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में अखिलेश पर दबाव बहुत है और सपा के उम्मीदवारों की लिस्ट इसी वजह से जारी नहीं हो पा रही है।

वहीं, बसपा अध्यक्ष मायावती और बड़ी समस्या से घिरी हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार मेरठ और बिजनौर समेत कई जगह कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उम्मीदवारों के नाम पर सहमत नहीं हैं। इसी वजह से बसपा की सूची भी जारी नहीं हो पा रही है।

कांग्रेस के प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने का भी सपा-बसपा पर असर पड़ता हुआ माना जा रहा है। दोनों शायद कांग्रेस की चाल का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles