यूपी में नए मंत्रियों को दी गयी बड़ी जिम्मेदारी , जाने किस को कौन सा विभाग मिला ?

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार हुआ जिसमे एक कैबिनेट और 6 नए राज्यमंत्रियों ने शपथ ली थी। आपको बता दें इसमें सबसे बड़ा नाम था जितिन प्रसाद का जिन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली। जितिन के अलावा छत्रपाल सिंह गंगवार, बलरामपुर के पलटूराम, गाजीपुर की संगीता बिंद, संजीव कुमार, दिनेश खटीक और धर्मवीर सिंह प्रजापति ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी।  अगर बात मंत्रियों के विभागों की करें तो अब इसका भी बंटवारा कर दिया गया है।

किसको कौन सा विभाग मिला। …

चुनावी माहौल में हुए इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है जिसमे जितिन प्रसाद को तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है। इसके अलावा छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्व विभाग मिला है और पलटूराम को सैनिक कल्याण, होमगार्ड विभाग दिया गया है।

इन मंत्रियों के अलावा संगीता बिंद को सहकारिता विभाग दिया गया साथ ही संजीव कुमार को समाज कल्याण विभाग मिला है। दिनेश खटीक को जल शक्ति, बाढ़ नियंत्रण विभाग दिया गया।  अगर बात धर्मवीर सिंह प्रजापति को औद्योगिक विकास।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles