Monday, March 31, 2025

पूर्व मंत्री विजय मिश्रा समेत SP और BSP के 10 नेताओं ने थामा BJP का दामन !

यूपी में विधानसभा चुनाव कुछ ही माह में होने वाले है जिसे लेकर सभी दलों में दल बदल का दौर चल रहा  है। इसी कड़ी में रविवार को समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे गाजीपुर के पूर्व मंत्री विजय मिश्रा समेत कई SP और BSP नेताओं ने BJP का दामन थामा है। इन सभी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भारतीय जनता पार्टी  में आज 10 नेताओं की ज्वॉइनिंग हुई। जिसमें SP के जय नारायण तिवारी, कानपुर से BSP नेता मनोज दिवाकर, BSP के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदेव, पूर्व IAS अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, उन्नाव से बसपा नेता धर्मेंद्र पांडेय, ओरैया से बसपा के पूर्व विधायक मदन गौतम, अयोध्या के समाजसेवी कुंवर अभिमन्यु सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए।

गौरतलब है कि , BJP में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री विजय मिश्रा पूर्व CM  अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में माने जाते हैं और सपा की सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री थे। इस दौरान उन्होंने यूपी  में चार धाम यात्रा प्रारम्भ करने का कार्य किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles