जानिए आखिर सदी के महानायक के साथ राकेश रोशन ने क्यों नहीं की कोई फिल्म?

बॉलीवुड फैंस को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं. पहले एक्टर इफरान खान और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को कैंसर की खबरें आई थी. तो वहीं अब ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन को भी कैंसर की खबर से बॉलीवुड में एक और बड़ा झटका मिला है.

जिसकी जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर राकेश रोशन के साथ फोटो शेयर कर दी है. बता दें राकेश रोशन को गले का कैंसर है जिसकी अभी पहली स्टेज है और उनका इलाज शुरु कर दिया गया है.

ऋतिक रोशन ने पिता को लेकर किया इमोशनल ट्वीट, पीएम ने की सलामती की दुआ

बता दें कि राकेश रोशन हमेशा अपने भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं. उन्होंने अपने
बेटे ऋतिक के लिए कई फिल्में बनाईं। यहां तक कि राकेश ने अपनी ही फिल्म कहो ना प्यार है से बेटे को
डेब्यू करवाया।

सारा अली खान को लगा झटका, अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन ?

वहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी सभी फिल्मों के नाम के और ‘क’ अक्षर से रखने के पीछे का
राज भी बताया. अभी तक राकेश रोशन ने जितनी भी फिल्में बनाई वो ‘क’ और ‘के’ अक्षर से बनाई है सभी हिट गई हैं.

Birthday Special- जानिए क्यूं फराह खान और शाहरुख के रिश्ते में आ गई थी दरार

जैसे खून भरी मांग,किशन कन्हैया, करन अर्जुन,कहो ना प्यार है और अब कृष. वहीं एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने अमिताभ बच्चन के साथ काम ना करने की वजह भी बताई. उन्होंने बताया था कि फिल्म किंग अंकल में वो उनके साथ काम करने वाले थे. किंग अंकल उन्हीं के लिए लिखी गई थी. उन्होंने कहा भी था कि मैं काम करूंगा, पूरा स्क्रीन प्ले उनके लिए तैयार कर लिया गया था.

इस एक्ट्रेस को बनाना चाहती हैं सलमान खान की मां घर की बहू

मगर ऐन वक्त पर अमित जी कुछ निजी समस्याओं से घिर गए. फिर उन्होंने तीन-चार साल ब्रेक लेने का तय किया। तब से राकेश ने भी उनके साथ कोई फिल्म साइन नहीं की।