अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नेटवर्क कम्पनियां मार्केट में तरह-तरह के प्लान यूजर्स के लिए लेकर आती हैं. हाल में वोडाफोन ने अपने प्रिपेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान लांच किया है, जिसमें 139 के रिचार्ज पर 5 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रहा है, इसकी वैलिडिटी 28 दिन है. इसके अलावा आप इस प्लान में वोडाफोन प्ले एप के जरिये फ्री टीवी भी देख सकते हैं.
इस प्लान को फिलहाल कुछ चुनिंदा सर्किलों में उतारा गया है. कुछ सर्किलों में इस प्लान को केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है, तो कुछ सर्किलों में इसे बतौर ओपन प्लान उतारा गया है. इसमें यूजर्स को 5 जीबी 2G/3G/4G डेटा और सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग मिलेगी.
इसके पहले से इस कंपनी के 129 और 159 के प्लान पेश किये हैं, जो यूजर्स के लिए अभी भी उपलब्ध हैं. 129 के प्लान में यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा, डेली 100 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, इसकी वैलिडिटी 28 दिन है. वहीं 159 के प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 28 जीबी डेटा, 100 SMS डेली के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती है. यानी कि इस प्लान में 1 जीबी डेटा डेली आपको मिलेगा.
कंपनी के कुछ वार्षिक रिचार्ज प्लान भी हैं, जिनमें है 1499 का प्लान. इसकी वैलिडिटी 1 वर्ष यानी 365 दिन है. इसके अलावा कंपनी ने हाल में कुछ सर्किलों में 999 रुपये वाले प्लान को पेश किया था. इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 12 जीबी डेटा और रोज 100 SMS दे रही है. इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की रखी गई है.






