मनोज बाजपेयी के पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मनोज बाजपेयी के पिता की तबियत बिगडी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली।  मनोज बाजपेयी के पिता दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जैसे ही ये खबर एक्टर को पता चली तो वो तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बता दें कि वो केरल में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। मनोज बाजपेयी के पिता का नाम राधाकांत बाजपेयी है और वो एक किसान हैं।

मनोज को पिता की हालत का पता चलते ही वो केरल से दिल्ली पहुंचे। केरल में वो अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। वो अपने पिता को देखने और अपने परिवार के साथ रहने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। इस बीच, अभिनेता ने अभी तक अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है।

हाल ही के एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया था कि कैसे उनके पिता ने अभिनय के अपने जुनून को आगे बढ़ाने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया- ”मैं 18 साल की उम्र में बिहार के एक गांव से दिल्ली आया था। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। ग्रेजुएशन पूरा करना मेरे पिता का सपना था। वह नहीं चाहते थे कि मैं पढ़ाई छोड़ दूं..इसलिए मैं वास्तव में उनके सपने को पूरा करना चाहता था और किसी तरह कोर्स पूरा करने और डिग्री लेने में कामयाब रहा।”