लंच ब्रेक के बाद फिर प्रारम्भ होगी,शाहरुख के बेटे आर्यन मामले की सुनवाई !

लंच ब्रेक के बाद फिर प्रारम्भ होगी,शाहरुख के बेटे आर्यन मामले की सुनवाई !
नई दिल्ली। मुंबई में क्रूज शिप ड्रग्स मामले को लेकर  शाहरुख के बेटे आर्यन आर्थर रोड कारागार  में बंद हैं। आज यानी बृहस्पतिवार को उनकी किस्मत का निर्णय  होगा। उसकी जमानत याचिका पर सेशंस कोर्ट में सुनवाई हो रही है। थोड़ी देर में स्पष्ट  हो जाएगा  कि क्या उन्हें आज जमानत मिल जाएगी या अभी भी वो जेल की हवा खाएंगे । इससे पूर्व बुधवार को उनकी जमानत याचिका पर सेशंस कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसमें कोर्ट ने NCB  और आर्यन खान के अधिवक्ता  की दलीलें सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

लंच ब्रेक के बाद होगा  शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत  पर निर्णय !

 शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन  की जमानत पर 2.45 बजे सुनवाई होगी। लंच ब्रेक के चलते सुनवाई को रोका गया है। कहा जा रहा है कि शाम तकरीबन  5 बजे तक आर्यन खान की जमानत पर निर्णय  आ सकता है।

अदालत में NCB  अपनी दलील दे रही है। उनका कहना है कि ठोस सबूत के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है। ड्रग्स रैकेट केस में विदेशी लिंक की जांच होनी है।  आरोपी इससे पूर्व भी ड्रग्स लेते रहे हैं। NCB  ने दोनों की व्हाट्सएप चैट की जांच करने की बात भी की है।

शाहरुख खान ने बेटे के वकील को बदला

शाहरुख खान ने आर्यन के वकील को बदल दिया है। पहले ये केस सतीश मान शिंदे लड़ रहे थे, जो लगातार आर्यन को बेल दिलाने का प्रयास कर  रहे  थे। लेकिन अब आर्यन का केस सीनियर एडवोकेट अमित देसाई लड़ रहे हैं। ये वही हैं जिन्होंने सलमान खान को 2002 हिंट एंड रन केस में बरी करवा चुके हैं।