पूर्व सांसद उदित राज को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी !

Congress leader Udit Raj
नई दिल्ली: सोनिया गांधी ने रविवार यानी बीते कल पूर्व सांसद उदित राज को तत्काल प्रभाव से असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पूर्व नौकरशाह उदित राज भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे, परन्तु उन्होंने पार्टी छोड़ दी और 2019 के लोकसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

 

दलित नेता की नियुक्ति पांच प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व अहम है, जिनमें पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में दलितों की अच्छी खासी जनसंख्या है।
कांग्रेस महंगाई के खिलाफ 14 नवंबर (रविवार) से 29 नवंबर तक 15 दिन के  राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान प्रारम्भ कर रही है।