उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में जनता को संबोधित करते हुए बोले, अब सहारनपुर के पास अपना विवि होगा। उन्होने कहा, पिछली सरकारों के पास विकास का एजेंडा नहीं था। सरकारों ने सहारनपुर का ध्यान नहीं दिया। सहारनपुर से पलायन होता था।
सीएम बोले, सहारनपुर में बेटियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। अब यूपी में चौतरफा विकास कार्य हो रहे है। पहले एक परिवार का विकास ही विकास का मानक था। उन्होने कहा, पिछली सरकोरों ने सहारनपुर को दंगे की आग में डाल दिया था। पहले हमारी आस्था पर प्रहार किया जाता था। दंगा आरोपियों को सम्मानित किया जाता था। भाजपा सरकार में प्रदेश में दंगा नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। पहले, गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया जाता था। पर अब ऐसा नही है। आज यूपी में विकास की बयार चल रही है। आज देश सुरक्षित हाथों में है। सीएम ने कहा, हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज देने जा रहे हैं।
पूर्व की सरकारें भेदभाव करती थीं। सत्र 2016-17 में अनुसूचित जाति/जनजाति के बच्चों की स्कॉलरशिप रोक दी गई थी।
जब हम लोग मार्च, 2017 में आए, तब मैं यह देखकर आश्चर्यचकित था। परीक्षाएं नजदीक आ गई थीं।
हम लोगों ने उन बच्चों की स्कॉलरशिप भेजने का कार्य किया था।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 2, 2021





