pixel 7 series launch date: गूगल ला रहा Pixel 7 श्रृंखला और Pixel Watch, लोगों ने कहा बेसब्री है इंतजार

Tech News: गूगल ला रहा Pixel 7 श्रृंखला और Pixel Watch, लोगों ने कहा बेसब्री है इंतजार

गूगल द्वारा निर्मित फोन अगर आपने कभी इस्तेमाल किया है तो आपको google की नई हैंडसेट सीरीज Google Pixel 7 का बेसब्री से इंतजार होगा. इसके साथ ही Google अपना smartwatch Pixel Watch भी लेकर आ रहा है. निर्माता ने अपने कस्टमर्स की बेसब्री को कम करते हुए इसके लॉन्च की डेट की भी घोषणा कर दी है. ट्विटर पर Google ने बताया है कि दोनों की लॉन्चिंग अगले माह 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे (भारत के लिए शाम 7:30 बजे) होगी. इसमें Pixel 7 श्रृंखला और Pixel Watch शामिल होंगे .

निर्माता ने ट्विटर पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें Google Pixel Watch, Google Pixel 7 लाइनअप फोन और Google Pixel Buds Pro ईयरबड नजर आ रहे  हैं. यह bud Google के लिये बिल्कुल नया ईयरबड होगा .