Entertainment News: इस तारीख को अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाने जा रहीं है हंसिका मोटवानी

इस तारीख को शादी रचाने जा रहीं है हंसिका  मोटवानी

हंसिका मोटवानी, अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस सहयोगी सोहेल कथूरिया के साथ अगले माह 4 दिसंबर को जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में अपनी फैमिली के मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी के सात  फेरे लेंगी। साउथ सिनेमा में फेमस नाम बन चुकीं हंसिका की शादी की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। चर्चा है कि हंसिका और सोहेल के प्री-वेडिंग इवेंट की बात करें, तो राजस्थान में 2 दिसंबर से सेलिब्रेशन स्टार्ट होने की संभावना है।

3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत इवेंट आयोजित है और 4 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कपल का हल्दी इवेंट उसी दिन सुबह के वक्त होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सात फेरे शाम को होंगे और उसके बाद रात में कैसीनो-थीम वाली पार्टी होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

गौरतलब है कि दोनों फैमिली ने प्री-वेडिंग इवेंट के बीच, एक फ्रेंडली पोलो मैच भी रखा है। हंसिका और सोहेल काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोहेल मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं और लंबे वक्त से हंसिका के बिजनेस सहयोगी भी रहे हैं।