Sunday, April 20, 2025

प्रसून जोशी और अजीत डोभाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान से किया जाएगा सम्मानित,मरणोपरांत विपिन रावत को भी मिलेगा पुरस्कार

Uttarakhand Gaurav Samman: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस वर्ष के उत्तराखंड गौरव सम्मान का ऐलान कर दियाहै। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के प्रेसिडेंट प्रसून जोशी सहित 5 अन्य लोगों को इस वर्ष के उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चिन्हित किया गया  है। इस संबंध में बनी कमेटी की संस्तुति पर तीन अन्य लोगों को भी मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिनमें पूर्व रक्षा प्रमुख स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत, कवि और लेखक दिवंगत गिरीश चंद्र तिवारी और पत्रकार एवं साहित्यकार दिवंगत वीरेन डंगवाल का नाम  शामिल हैं ।

बीते वर्ष के उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चिन्हित हुए व्यक्तियों को भी इस साल नौ नवंबर यानी आज प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। बीते वर्ष पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड के नाम का ऐलान किया गया था।

इसके अतिरिक्त बीते वर्ष ही पूर्व सीएम दिवंगत नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। 2021 में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित नहीं किए गए थे। ऐसे में इस वर्ष ही पिछली बार के भी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles