पाकिस्तान को जयशंकर की दो टूक, बार्डर सिक्योरिटी पर जताई चिंता

पाकिस्तान को जयशंकर की दो टूक, बार्डर सिक्योरिटी पर जताई चिंता

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर साइप्रस की अपनी पहले आधिकारिक दौरे पर हैं। तीन दिन के दौरे के दौरान उन्होंने साइप्रस के पूर्व फॉरेन मिनिस्टर  निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से भेंट की। भारतीय विदेश मंत्री ने ट्विटर के जरिए कहा कि, “एक पुराने मित्र, पूर्व विदेश मंत्री @Christodulides से मिलकर अच्छा लगा।”

इससे पूर्व शनिवार यानी 31 दिसंबर को भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने एक व्यावसायिक समारोह को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ग्लोबल इकोनॉमी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें एक मजबूत अर्थव्यवस्था वाले मुल्क के रूप में देखा जाता है और हमें एक शसक्त लोकतांत्रिक देश के रूप में भी देखा जाता है। मोदी सरकार की साफ आर्थिक दृष्टि के कारण भारत मौजूदा वक्त में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए एक शानदार स्थान है।

जयशंकर ने आतंकवाद के विरुद्ध पाकिस्तान को अपनी खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि आतंकवाद को एक उपकरण बनाकर भारत को संवाद के मेज पर बैठाया नहीं जा सकता। पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि हम आतंकवाद को भारत को ‘बातचीत की मेज’ पर लाने के लिए मजबूर नहीं होने देंगे।