Bihar News: इंडिगो की फ्लाइट में नशेड़ियों का हंगामा, दो यात्रियों को किया गया अरेस्ट

Bihar News: इंडिगो की फ्लाइट में नशेड़ियों का हंगामा, दो यात्रियों को किया गया अरेस्ट

एयर इंडिया के विमान में नशे की हालत में महिला यात्रियों पर पेशाब करने के बाद अब इंडिगो की विमान में नशे में धुत यात्रियों के बवाल करने की खबर आई है। पुलिस ने CISF की मदद से दो यात्रियों को अरेस्ट किया है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट 6E-6383 में नशे की हालत में बवाल करने के बाद दो पैसेंजर रोहित और नीतीश को पकड़कर पटना हवाई अड्डा पुलिस को सौंप दिया गया। इंडिगो के मैनेजर की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट पुलिस ने सीआईएसएफ की मदद से इंडिगो की एक फ्लाइट में नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में दो यात्रियों को अरेस्ट किया है। इंडिगो के मैनेजर के अनुसार, पटना एयरपोर्ट एसएचओ से लिखित शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की।

इंडिगो ने फ्लाइट लैंडिंग से पहले एटीसी को सूचना दी थी कि दो पैसेंजर शराब ले जा रहे हैं। इंडिगो ने लैंडिंग के बाद यात्रियों के साथ बोर्ड पर शराब के संबंध में बिहार के पटना एयरपोर्ट पर संबंधित प्राधिकरण के साथ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की।