Army Day पर आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे बोले- जम्मू और पंजाब में पाक को ऐसे दिया जा रहा मुंहतोड़ जवाब

Army Day पर आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे बोले- जम्मू और पंजाब में पाक को ऐसे दिया जा रहा मुंहतोड़ जवाब

Army Day: आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने 75वें आर्मी डे के अवसर पर बेंगलुरू में कहा कि जम्मू और पंजाब में इंटरनेशनल बार्डर एरिया में ड्रोन के जरिए से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी की कोशिश जारी है। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध काउंटर-ड्रोन जैमर और अन्य उपकरण इस्तेमाल  में लाए गए हैं।

मनोज पांडे ने कहा कि पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में LAC पर संघर्षविराम जारी है और संघर्षविराम उल्लंघनों में गिरावट आई है। लेकिन बार्डर पार अभी भी आतंकी ढांचा बना हुआ है। हमारा घुसपैठ रोधी ग्रिड वहां से घुसपैठ को लगातार बर्बाद कर रहा है।

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अंदर के क्षेत्रों में सुधार देखा गया है। स्थानीय लोगों ने हिंसा को खारिज कर दिया है, और पॉजिटिव चेंजेस का स्वागत किया है, सभी सरकारी पहलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया है।