सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग के काफिले पर पत्थरबाजी, भीड़ नियंत्रित करने में अफसरों को करनी पड़ी मशक्कत

सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग के काफिले पर पत्थरबाजी, भीड़ नियंत्रित करने में अफसरों को करनी पड़ी मशक्कत
सिक्किम में पूर्व सीएम पवन चामलिंग(Pawan Chamling) के काफिले पर पथराव किया गया है। इस दौरान कई लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पूर्व सीएम पवन चामलिंग सिक्किम बचाओ कैंपेन (Sikkim Bachao Abhiyan) के तहत मौजूदा सीएम प्रेम सिंह तमांग (पीएस गोले) के निर्वाचन क्षेत्र पोकलोक कामरांग के दौरे पर निकले थे।
आसांगथांग स्थित शिरडी साई मंदिर में दर्शन करने के बाद पवन चामलिंग कार्यक्रम स्थल पोकलोक कामरांग जा रहे थे, लेकिन आसांगथांग स्कूल प्रांगण में घात लगाए बैठे सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) समर्थकों ने विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के समर्थकों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
गौरतलब है कि AKM सपोर्टर अपनी पार्टी के झंडे के साथ सड़क के ऊपरी हिस्से और सड़क रोक कर बैठे थे। भीड़ नियंत्रित करने के लिए नामची जिला एसपी, उपाधीक्षक सहित नामची पुलिस के अफसरों ने काफी प्रयास किया। गाड़ियों में तोड़ फोड़ को लेकर SDF की तरफ से नामची थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएफ का कहना है कि अगर पुलिस बल समय से तैनात किया होता तो इतना नुकसान नही होता।