Vande Bharat Metro: केंद्रीय रेल मंत्री की बड़ी घोषणा, वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर अब देशभर में दौड़ेगी वंदे मेट्रो

Vande Bharat Metro: केंद्रीय रेल मंत्री की बड़ी घोषणा, वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर  अब देशभर में दौड़ेगी वंदे मेट्रो

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी यानी बुधवार को 2023-24 का बजट (Union Budget 2023) पेश कर दिया है। बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। बजट पेश किए जाने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन ( Vande Bharat Train) की सफलता के बाद अब रेलवे 2024-25 तक वंदे मेट्रो ट्रेन ( Vande Metro Train) का आरंभ करने जा रही है।

वैष्णव ( Rail Minister Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि शहरों में 50-60 किलोमीटर की दूरी का सफर करने को लेकर वंदे मेट्रो कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। इस वर्ष  प्रोडक्शन और डिजाइन का काम हो जायेगा। आगामी वर्ष से इसे आरंभ करने की योजना है। रेल मंत्री ने बताया कि वंदे मेट्रो 125 से 130 km की गति के साथ दौड़ेगी। इसका डिजाइन मुंबई सब-अर्बन की तर्ज पर होगा। हालांकि, वंदे मेट्रो में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होगी।

वंदे मेट्रो ट्रेन 1950 और 1960 में डिजाइन किए गए कई ट्रेनों को रिप्लेस करेगा। इसकी डिजाइन से पर्दा अभी नहीं उठाया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें सुविधाएं कमोबेश वैसी ही होगी, जैसी वंदे भारत ट्रेनों दी गई हैं। इंजन पूरी तरह से हाइड्रोजन बेस्ड होगा। जिसके वजह प्रदूषण जीरो होगा।