Kerala: केरल में ब्रिटेन की महिला टूरिस्ट के साथ अभद्रता , आरोपियों में टैक्सी ड्राइवर सहित 5 लोग शामिल

Kerala: केरल में ब्रिटेन की महिला टूरिस्ट के साथ अभद्रता , आरोपियों में टैक्सी ड्राइवर सहित 5 लोग शामिल

केरल घूमने आई ब्रिटेन की महिला टूरिस्ट के साथ अभद्रता का मामला देखने को मिला है। मामला केरल की  राजधानी तिरुवनंतपुरम के आदिमलाथुरा के पास की है। बताया जा रहा है कि जब महिला होटल से निकलकर चोवारा बीच जा रही थी, उसी दौरान टैक्सी ड्राइवर सहित पांच लोगों ने उससे मौखिक रूप से अभद्रता की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिस रिसॉर्ट में वह ठहरी थी, उसके HR मैनेजर की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में मैनेजर ने दावा किया कि आरोपियों ने कथित तौर पर महिला टूरिस्ट के यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि महिला टूरिस्ट को परेशानी में देख रसोइया उसे बचाने आया जिसके बाद आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों में शामिल चालक की टैक्सी का इस्तेमाल महिला पर्यटक कर रही थी। पीड़िता एयरपोर्ट से ही आरोपी की कार को किराए पर लिया था। इस दौरान टैक्सी चालक ने महिला टूरिस्ट का नंबर ले लिया। थोड़ी देर बाद टैक्सी चालक ने गंदे इशारे करना शुरू कर दिया।

आरोप के अनुसार, जब महिला रिसॉर्ट से बाहर निकल रही थी और बीच की तरफ बढ़ रही थी, तो आरोपी टैक्सी ड्राइवर एंटनी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसका शारीरिक उत्पीड़न करने की कोशिश की।