ये गार्ड ब्रेक डांस करते हुए करता है ट्रैफिक कंट्रोल, वायरल हुआ वीडियो

Odisha, traffic police, Viral video, Traffic police guard, Brake Dance
फोटो साभारः Google

नई दिल्लीः ट्रैफिक पुलिस गार्ड को ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन उड़ीसा के भुवनेश्वर में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यहां पर एक ट्रैफिक पुलिस गार्ड ब्रेक डांस करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल करता है. ठीक इसी प्रकार ही मध्यप्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह माइकल जैक्सन की तरह मूनवॉक करते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं.

जवान रंजीत सिंह का वीडियो भी खूब वायरल हो चुका है, लेकिन भुवनेश्वर का ये गार्ड ब्रेक डांस करते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल करता है. इनका नाम प्रताप चंद्र खंडवाल है. यह 33 वर्षीय होम गार्ड उड़ीसा के भुवनेश्वर में ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं जो डांस करके ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं.


ये भी पढ़ें- जानिए क्यों होता है ट्रेन के पीछे x का निशान

जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि वो डांस करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल क्यों करते हैं तो उन्होंने कहा- मैं डांस मूव्स के जरिए लोगों को संदेश देना चाहता हूं, क्योंकि लोग रूल्स फॉलो नहीं करते, लेकिन जब में इस स्टाइल से ट्रैफिक कंट्रोल करता हूं तो लोग रूल्स को फॉलो करते हैं. इसके साथ ही लोगों को ये स्टाइल काफी पसंद आता है.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, जैसे ही ग्रीन सिग्नल होता है तो प्रताप चंद्र अपने अंदाज में लोगों को निकलने का इशारा करते हैं और जैसे ही रेड सिग्नल होता है वह डांस करने लगते हैं. उनका डांस देखने के लिए लोग रेड सिग्नल होने पर रुक जाते हैं. पहले लोग रूल्स तोड़ते हुए निकल जाते थे.

ये भी पढ़ें- SSC CGL के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- पूरा सिस्टम दागी है