• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Saturday, June 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

PM मोदी 5 देशों के दौरे पर रवाना: घाना से नामीबिया तक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का मिशन

By
Rajsatta Express
-
July 2, 2025
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    PM मोदी 5 देशों के दौरे पर रवाना: घाना से नामीबिया तक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का मिशन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 2 से 9 जुलाई तक 5 देशों घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की अपनी यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह इन देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे और वैश्विक मंचों पर भारत की स्थिति को और सशक्त करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले घाना पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के निमंत्रण पर जा रहे हैं। घाना के साथ भारत के ऐतिहासिक रिश्ते हैं और यह अफ्रीकी संघ और पश्चिम अफ्रीकी देशों के संगठन (ECOWAS) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    त्रिनिडाड के नेताओं से होगी PM की मुलाकात

    पीएम मोदी ने यात्रा पर जाने से पहले कहा, ‘मैं घाना के साथ निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा करूंगा।’ वह घाना की संसद को भी संबोधित करेंगे, जो दोनों देशों की लोकतांत्रिक भावना को दर्शाएगा। घाना के बाद पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और हाल ही में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनीं कमला परसाद-बिसेसर से मुलाकात करेंगे। भारत और इस देश के बीच 180 साल पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्ते हैं। पीएम ने कहा, ‘यह दौरा हमारे खास रिश्तों को और मजबूत करेगा।’

     

    अर्जेंटीना के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग पर जोर

    पीएम मोदी 57 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर ब्यूनस आयर्स जाएंगे। वह राष्ट्रपति हाविएर माइली से मुलाकात करेंगे और कृषि, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, व्यापार, पर्यटन और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे। पीएम ने कहा, ‘अर्जेंटीना लैटिन अमेरिका में हमारा महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदार है।’

    BRICS समिट में हिस्सा लेंगे PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 और 7 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में होंगे जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वह विश्व नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद, ब्रासीलिया में वह राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ भारत-ब्राजील साझेदारी को और मजबूत करेंगे। पीएम ने कहा, ‘हम ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।’

    यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा नामीबिया

    पीएम मोदी की यात्रा का अंतिम पड़ाव नामीबिया होगा, जहां वह राष्ट्रपति डॉ. नेतुम्बो नांदी डैटवाह से मिलेंगे। दोनों देशों के बीच औपनिवेशिक संघर्ष का साझा इतिहास है। वह नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग का नया रोडमैप तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह यात्रा वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ भारत की दोस्ती को और गहरा करेगी, अटलांटिक के दोनों किनारों पर साझेदारी को मजबूत करेगी और ब्रिक्स, अफ्रीकी संघ, ECOWAS और CARICOM जैसे मंचों पर सहयोग को बढ़ाएगी।

    • TAGS
    • Argentina India Trade
    • Brazil India Relations
    • BRICS Summit 2025
    • Ghana India Relations
    • Global South Diplomacy
    • India Africa Ties
    • India CARICOM Engagement
    • India ECOWAS Ties
    • Indian PM Africa Tour
    • Namibia India Partnership
    • Narendra Modi Foreign Policy
    • PM Modi Foreign Tour
    • South America India Relations
    • Trinidad Tobago Diplomacy
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleसंसद की सुरक्षा में चूक का मामला: हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को दी जमानत, दिल्ली पुलिस ने किया विरोध
      Next articleकब चुना जाएगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी? धर्मगुरु ने कर दिया खुलासा, चीन को सुनाई खरी-खोटी
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      मोदी सरकार के 12 साल पूरे: BJP लाई ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ का बड़ा अभियान

      गाजीपुर एनकाउंटर पर निषाद मंत्री का तीखा हमला: मुख्य आरोपी छोड़कर क्यों मारा गया कमलेश?

      ChatGPT की याददाश्त हुई जबरदस्त: OpenAI का ‘ड्रीमिंग’ अपडेट लाया बड़ा बदलाव

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      मोदी सरकार के 12 साल पूरे: BJP लाई ‘विश्वास, विकास और...

      Rajsatta Express - June 6, 2026 0

      गाजीपुर एनकाउंटर पर निषाद मंत्री का तीखा हमला: मुख्य आरोपी छोड़कर...

      Rajsatta Express - June 6, 2026 0

      ChatGPT की याददाश्त हुई जबरदस्त: OpenAI का ‘ड्रीमिंग’ अपडेट लाया बड़ा...

      Rajsatta Express - June 6, 2026 0