कर्नाटक में सत्तारुढ़ कांग्रेस के लिए शीर्ष पद को लेकर बनी अनिश्चितता खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आपस में मुलाकात कर सरकार में सब कुछ सामान्य होने की बात कही थी. हालांकि बावजूद इसके सियासी गलियारे में सीएम पद को लेकर चर्चा का दौर जारी रहा. अब कांग्रेस के विधायक इकबाल हुसैन ने एक बार फिर से यह दावा कर दिया कि शिवकुमार अगले साल जनवरी की शुरुआत में राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे.
इकबाल हुसैन जो रामनगर से विधायक हैं और उन्हें शिवकुमार का समर्थक माना जाता है, ने इस महीने की शुरुआत में ही राज्य में मुख्यमंत्री बदले जाने की तारीख 6 या 9 जनवरी बताई थी. उन्होंने एक बार फिर अपने उस दावे को दोहराया है.



