यूपी सरकार के बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के शाहजहांपुर से होते हुए मेरठ और प्रयागराज को जोड़ने वाले करीब छः सौ किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य अब अंतिम चरण में है. इसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. करीब 36 हजार करोड़ रुपए की लागत बनने वाला सिक्स लेन गंगा एक्सप्रेसवे अब लगभग बनकर तैयार हो चुका है. माघ मेले से पहले ही जनवरी महीने में इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को आवागमन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को समर्पित किया जा सकता है.
गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास शाहजहांपुर में 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया था. 4 साल से लगातार यूपी यीडा नाम की संस्था द्वारा बनाए जा रहे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अब फाइनल मोड़ पर है. अब गंगा एक्सप्रेसवे पर साइन बोर्ड, टोल प्लाजा, पेंटिंग आदि का कार्य ही शेष बचा था, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा.





