भारत ने भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 6 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (MRTT) विमानों की खरीद को मंज़ूरी दे दी है. करीब 1.1 अरब डॉलर की इस डील से वायुसेना की लंबी दूरी तक मारक क्षमता और ऑपरेशनल रेंज में बड़ा इजाफा होगा. यह कार्यक्रम इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के नेतृत्व में और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सहयोग से किया जाएगा.
इन विमानों से हवा में ही लड़ाकू विमानों में ईंधन भरने की सुविधा मिलेगी, जिससे IAF हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत भारत की सीमाओं से बाहर तक लंबे मिशन चला सकेगी.



