Yash Toxic Teaser: ‘जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है’—यश का खौफनाक अवतार, Dhurandhar 2 से होगा क्लैश

Yash Toxic Teaser: ‘जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है’—यश का खौफनाक अवतार, Dhurandhar 2 से होगा क्लैश

Yash Toxic Teaser: रॉकिंग स्टार यश लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. पिछले महीने मेकर्स ने यश के कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. उसके बाद से फैंस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक नया टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें एक बार फिर से यश एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के नए टीजर में डायलॉगबाजी है, खून-खराबा है और एक विलेन को भी दिखाया गया है.

टीजर वीडियो 1 मिनट 55 सेकेंड का है. इसकी शुरुआत किसी आदमी की आवाज से होती है, जो यश को समझाता है. वो आदमी कहता है, “इस बार जंग अलग है. सबसे टकराना भाड़ी पड़ेगा. जिद छोड़ दो. छोड़ दो राया.इट्स ओवर. राया इस फिल्म में यश के किरदार का नाम है. उसके बाद यश की एंट्री होती है. उनका लुक डैशिंग लग रहा है और उनकी डायलॉगबाजी भी जबरदस्त लग रही है.

यहां देखें ‘टॉक्सिक’ का टीजर

यश कहते हैं, “अभी ओवर नहीं हुआ है. जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है.” इस टीजर में यश का अंदाज काफी खौफनाक लग रहा है. उसके बाद वो दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आते हैं. 1 मिनट 28 सेकेंड पर टीजर में एक दूसरे कैरेक्टर की एंट्री होती है. उसका चेहरा तो नहीं दिखाया जाता है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उसी के साथ यश की दुश्मनी होने वाली है और फिल्म में दोनों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. वो फिल्म का विलेन लग रहा है. जिस तरह से उस कैरेक्टर को टीजर में दिखाया गया उसे देखकर लग रहा है कि वो काफी खूंखार है. वो बड़ी बेरहमी से लोगों को मारता नजर आ रहा है.

‘धुरंधर 2’ से क्लैश

बहरहाल, ‘टॉक्सिक’ को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. अब रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में ये पिक्चर रिलीज होने जा रही है. हालांकि, इसी के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ भी आ रही है. दोनों फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला है.

यश के तमाम फैंस के लिए उनकी ये फिल्म काफी खास है, क्योंकि वो चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वो आखिरी बार साल 2022 में आई फिल्म KGF 2 में दिखे थे. उसके बाद उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया. पर अब वो एक बार फिर से धमाका करने को तैयार हैं.