दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर अमित शाह, पार्टी को देंगे विजय मन्त्र …

दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर अमित शाह, पार्टी को देंगे विजय मन्त्र …
आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी के दौरे पर है। भारतीय जनता पार्टी  के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री 12 नवंबर को बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में पार्टी की चुनाव प्रबंधन टीम की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि  , दीनदयाल हस्तकला संकुल में गृह मंत्री के आगमन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। श्री शाह हस्तकला संकुल में ही गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ , दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे, बैठक में विजय का मंत्र भी देंगे गृह मंत्री अमित शाह।