क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हमला, 8 के खिलाफ FIR

पृथ्वी शॉ पर हमला, इस बात पर हुआ था विवाद, पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली।  टीम इंडिया के तेजतर्रार बल्लेबाजों में शुमार पृथ्वी शॉ पर हमला हो गया। हालांकि, पुलिस ने फौरन मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आखिर क्यों हुआ भारतीय खिलाड़ी पर हमला? कौन थे हमलावर? आखिर पूरा माजरा था क्या? इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़िए हमारी यह खास रिपोर्ट।

आपको बता दें कि मुंबई स्थित होटल के बाहर पृथ्वी शॉ की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह हमला पृथ्वी शॉ पर नहीं, बल्कि उनके दोस्त की गाड़ी पर किया गया, लेकिन निशाना पृथ्वी शॉ ही थे। बाद में पृथ्वी को दूसरी गाड़ी से रुखसत किया गया, लेकिन मामले की सच्चाई क्या है। इस बारे में अभी तक किसी के पास पुख्ता जानकारी नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी पर यह हमला सेल्फी विवाद को लेकर हुआ था। दरअसल, होटल के बाहर कुछ लोग पृथ्वी के साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे, लेकिन खिलाड़ी ने मना कर दिया। जिस पर फैंस भड़क गए और उन्होंने खिलाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद बात हाथापाई तक आ गई, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। उधर, मामले में संलिप्त आठ आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर किया गया है, जिसमें 6 अज्ञात और दो नामजद हैं। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 427 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Previous articleभारत में लॉन्च हुआ Nokia का शानदार फोन , जानें कीमत और फीचर्स
Next articleHaryana News: जली बोलेरो में मिले दो मानव कंकाल, FSL टीम जांच जांच में जुटी