योगी सरकार का बड़ा फैसला ,फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला, जानें क्या है नया नाम…

यूपी की योगी सरकार ने शनिवार को एक बड़ा निर्णय लेते हुए फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर अयोध्या कैंट कर दिया है। इस संबंध में भारत सरकार से स्वीकृति मिल गई है। CM  कार्यालय (CMO) की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम परिवर्तित कर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है।

 

आपको बता दें कि योगी सरकार ने इससे पूर्व 2018 में फैजाबाद का नाम अयोध्या जनपद करने का एलान किये थे । 6 नवंबर 2018 को CM  योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी  कैबिनेट ने फैजाबाद जनपद  का नाम परिवर्तित कर अयोध्या करने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने को मंजूरी दी थी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार कई स्थानों का नाम परिवर्तित कर चुकी है। इसमें कई जनपद , शहरों और जगहों के नाम शामिल हैं। वहीं, मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय किया गया था। इलाहाबाद शहर का नाम परिवर्तित क्र  प्रयागराज कर दिया गया था। हालांकि नाम बदलने जाने पर यूपी में जमकर राजनीति हो रही है। देखने वाली बात होगी कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रखने से विपक्ष की इसपर क्या प्रतिक्रिया होती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles