बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पिता, घर में आई लक्ष्मी

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पिता, घर में आई लक्ष्मी

लालू प्रसाद यादव के घर नई पीढ़ी का आगमन हो गया है। लालू के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बच्चे को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। घर में नए सदस्य की एंट्री को लेकर लालू यादव के परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर किलकारी गूंजने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई। तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखाए ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।

तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने कई ट्वीट कर खुशी जताई। रोहिणी ने लिखा कि बनकर नन्हीं सी परी मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों की संग सौगात लाई है दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है।

Previous articleगाय से टकराकर पलटते-पलटते बची वैन, सुरक्षित है अतिक अहमद
Next articleSA vs WI : टी20 मुकाबले में लगी रिकॉर्डों की झड़ी, 35 छक्के की मदद से बने 517 रन