सुनील बंसल को भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय महामंत्री ,धर्मपाल सिंह को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

सुनील बंसल को भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय महामंत्री ,धर्मपाल सिंह को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की पदोन्नति कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, झारखंड में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को यूपी में बीजेपी का प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुनील बंसल को  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी  माना जाता है। उत्तर प्रदेश में रहने के दौरान उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 73 सीटें (अपना दल की दो मिलाकर) से विजयी बनवाकर  इतिहास रच दिया था।

इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में लगभग 14 सालों के बाद प्रदेश की सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी गठबंधन के बावजूद वह UP में BJP को 65 सीटें जिताने में सफल रहे। वहीं, UP विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 35 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रही  है। उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार तौर पर होती है।
Previous articleनीतीश कुमार ने 8 वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ,तेजस्वी यादव बने डिप्टी सीएम
Next articleSC: नुपुर शर्मा को SC से बड़ी राहत, 19 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक, सभी FIR दिल्ली स्थानांतरित होंगी