पीएम मोदी से लेकर मिल्खा सिंह तक के किरदारों को रियल और रील में पहचानना हो जाएगा मुश्किल

बॉलीवुड में अब बॉयोपिक का ही जलवा देखने को मिल रहा है. एक के बाद एक कई दिग्गज हस्तियों को लेकर बॉयोपिक बनाई जा चुकी हैं. हाल ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर बॉयोपिक ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर रिलीज़ किया गया. वही अब देश के हालिया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की बॉयोपिक का जैसे ही फर्स्ट लुक आउट हुआ, किसी को पहचान में नहीं आया कि वे अभिनेता विवेक ओबराय हैं. आज आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स की बात बताएंगे जिहोंने अपनी दमदार एक्टिंग और लुक से अपने किरदार में इतना ढल गए थे कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था.

विवेक ओबराय

आपको बता दें कि बहुत जल्द बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबराय पीएम मोदी पर बन रही बायोपिक में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया जिसमें विवेक के लुक को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि पीएम मोदी के किरदार में वो काफी जंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जानिए आखिर सदी के महानायक के साथ राकेश रोशन ने क्यों नहीं की कोई फिल्म?

अनुपम खेर

हिंदी सिनेमा के लेजेंड्री अभिनेता अनुपम खेर भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहम सिंह पर बन रही बायोपिक ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में अनुपम खेर हू-ब-हू मनमोहन सिंह ही लग रहे हैं.

अक्षय कुमार

एक्टर अक्षय कुमार भी अपनी फिल्मों में अपने किरदार के लिए खूब मेहनत करते हैं. उन्होंने फिल्म 2.0 में पक्षी राजा के किरदार निभाया था. वही फिल्म में अक्षय को देखकर उनके फैंस भी हैरान हो गए थे.

अमिताभ बच्चन

ऐसे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कैसे भूल सकते हैं. बता दें बिग बी ने फिल्म ‘पा’ में प्रोजेरिया से पीड़ित बच्चे का रोल प्ले किया था. उन्हें भी फिल्म में पहचानना मुश्किल हो गया था.

राजकुमार राव

इनके अलावा फिल्म ‘राब्ता’ में राजकुमार राव 324 साल के व्यक्ति के रूप में नजर आए थे. फिल्म के लिए राजकुमार ने अपना लुक बिलकुल बदल लिया था. बता दें कि राजकुमार के इस लुक के लिए 16 लुक टेस्ट हुए थे.

ये भी पढ़ें: एक नहीं, पीएम मोदी पर बनने वाली है दो फिल्में, जानें पूरी कहानी

रणबीर कपूर

पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘संजू’ में बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर ने भी अपना लुक बिलकुल बदल लिया था. रणबीर को देख सभी उनको संजय दत्त ही समझ रहे थे.

विक्रम

साल 2015 में आई फिल्म ‘I’ में एक्टर विक्रम ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था उनके लुक को देखकर एक पल के लिए फैंस भी डर गए थे.

रणदीप हुड्डा

वही फिल्म ‘सरबजीत’ में रणदीप ने जो किरदार निभाया था वह भी काफी अलग था. रणदीप के इस लुक को देखकर भी उन्हें नहीं पहचान पा रहे थे.

फरहान अख्तर

फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर फरहान अख्तर ने भी इस लिस्ट में अपनी खास जगह बनाई. इस किरदार के लिए अपना वजन बढ़ाया था.उनका ये लुक बाकी फिल्मों से एकदम अलग था.

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन भी बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जो अपनी फिल्मों के लिए अलग-अलग किरदार अपनाते रहते हैं. फिल्म ‘गुजारिश’ के लिए ऋतिक ने अपने शरीर को अलग तरह का शेप दिया था. उन्होंने फिल्म में बीमार आदमी का रोल निभाया था. जिसे काफी पसंद किया गया.