गाजियाबाद में बंपर वोट, दोपहर 12 बजे तक 31 फीसदी मतदान

गाजियाबाद

गाजियाबाद: गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार को हो रहे मतदान के प्रतिशत में लगातार तेजी आ रही है। सुबह नौ बजे तक यहां 11 प्रतिशत ही मतदान हुआ था जो 11 बजते-बजते 23.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। 12 बजे तक यह मतदान करीब 31 प्रतिशत हो गया। लगातार बढ़ रहे मतदान के प्रतिशत से उम्मीदवार व उनके समर्थक खुश नजर आ रहे हैं। यहां से मुख्य मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह व सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल मतदान के बढ़ते प्रतिशत को अपने-अपने पक्ष में मान रहे हैं। हाालांकि शहर की अपेक्षा देहात क्षेत्र के मतदाताओं में उत्साह ज्यादा दिख रहा है। गुरुवार को सुबह सात बजे अपने निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ।

मतदान करने के लिए कई बूथों पर मतदाताओं में उत्साह दिखा। कई बूथों पर या तो मतदान की रफ्तार बहुत धीमी रही या फिर इक्का-दुक्का मतदाता ही नजर आए। लाइन पार क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं और लोगों ने ही उत्साह के साथ मतदान किया। यहां पर सुरेश बंसल व वीके सिंह के बस्तों पर मतदाता ज्यादा संख्या में दिखायी दिए। प्रताप विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में भी मतदाताओं की लंबी लाइन लगी थी।

यहां पर भी भाजपा व सुरेश बंसल के बस्तों पर भीड़ थी। लीलावती पब्लिक स्कूल में भी लोगों में अच्छी अच्छी खासी संख्या में मतदाता रहे। विजय नगर के शैरोन पब्लिक स्कूल में मतदान की संख्या कम थी। यहां पर भाजपा के बस्ते पर अव्यवस्था दिखी जबकि कांग्रेस का बस्ता यहां नौ बजे लगाया गया। गठबंधन प्रत्याशी का बस्ता सुबह से ही लग गया था। कैला भटठा पर अपेक्षाकृत मतदान की गति धीमी रही लेकिन यहां पर बंसल के बस्तों पर भीड़ दिखायी दी, हालंकि कुछ जगहों पर कांग्रेस की डॉली भी दिखी। यहां भाजपा के बूथ सूने थे जबकि बंसल के बस्ते भी भीड़ थी। कन्या वैदिक पर सभी प्रत्याशियों के बस्ते सूने दिखायी दिए। एमबी गर्ल्स पब्लिक स्कूल बूथ केंद्र पर भी मतदान की गति धीमी रही।

कुछ स्थानों पर मतदान प्रभावित भी हुआ। कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी भी आई। धौलाना स्थित बूथ संख्या 339, 395 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते करीब 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साहिबाबाद स्थित बूथ संख्या 474, 105, 108, 107 में भी ईवीएम में खराबी के कारण मतदान कुछ देरी शुरू हुआ, जबकि लोनी के पंचलोक में बूथ संख्या 4 में भी ईवीएम में समस्या आने के बाद मतदान कुछ देरी बाद शुरू हुआ। वसुंधरा के एनएन मोहन स्कूल के पोलिंग बूथ 322 पर भी मशीन में फाल्ट आने के कारण काफी देर तक मतदान प्रभावित रहा।

Previous articleपीएम मोदी और राहुल की अपील- बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान
Next articleकैराना में पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद, सुरक्षाकर्मी ने की हवाई फायरिंग