उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं बिल्कुल Fit and Fine, निधन की अफवाह उड़ाने वालों की खैर नहीं;आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

uttarakhand cm

देहरादून, राजसत्ता एक्सप्रेस। सोशल मीडिया के अपने फायदे और अपने नुकसान भी हैं। ये निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। ये भी किसी से छिपा हुआ नहीं है कि अफवाह सबसे ज्यादा और तेजी से सोशल मीडिया के माध्यम से ही फैलती है। उत्तराखंड के सीएम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जब बुधवार को किसी ने शरारत करते हुये सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की झूठी खबर वायरल कर दी। लेकिन वो कहते हैं न अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हों, कानून के हाथ उसतक पहुंच ही जाते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की अफवाह फैलाने वालों के साथ भी ऐसा ही हुआ, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की फेक न्यूज

जैस ही सोशल मीडिया पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की फेक न्यूज की अफवाह उड़ी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। ये झूठी खबर किसी ने फेसबुक पर पोस्ट की थी। ये फेक पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों के कमेंट्स की झड़ी लग गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। इस मामले पर डीजी लॉ एंड ऑर्डर आशोक कुमार ने कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अफवाह फैलने वाले शख्स ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने वाले शख्स ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘बहुत ही दुखद घटना..अभी-अभी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का निधन हो गया है।’ इस पोस्ट पर एक के बाद एक कई कमेंट्स आने शुरू हो गए। कई लोगों ने दुख जताया, तो कइयों ने आश्चर्य। ये अफवाह आग की तरह हर तरफ फैल गई और जैसे ही ये फेक न्यूज पुलिस मुख्यालय को मिली, हड़कंप मच गया। तत्काल ही महानिदेशक अशोक कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए देहरादून एसएसपी को मुकदमा दर्ज करके संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

फेक न्यूज पोस्ट करने वाले व्यक्ति के नाम पर मुकदमा दर्ज

इस मामले की गंभीरता को देखते देहरादून पुलिस ने फेक न्यूज पोस्ट करने वाले व्यक्ति के नाम पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इतना ही नहीं, इस अफवाह पर कमेंट करने वाले और गलत संदेश लिखकर शेयर करने वालों के खिलाफ भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने किसी फेक फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री के निधन की की अफवाह फैलाए जाने का आंदेशा जताया है। मामले पर लॉ एंड ऑर्डर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस हद तक सोशल मीडिया का दुरुपयोग होना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ये फेक पोस्ट करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Read More:

Uttar Pradesh: HC ने दिया बड़ा फैसला…69 हजार शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ…तीन महीनें में होगी नियुक्ति

Previous articleक्या झूठा था ‘रामायण’ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का दावा? सवालों के घेरे में व्यूअरशिप के आंकड़ें
Next articleVIDEO: इंसान घर में है कैद, तो बंदर ही पहुंच गया ATM के अंदर…फिर जो हुआ उसको देखकर रह जाएंगे दंग