क्या झूठा था ‘रामायण’ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का दावा? सवालों के घेरे में व्यूअरशिप के आंकड़ें

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दूरदर्शन ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि इसके 16 अप्रैल के एपिसोड को 7 करोड़ 70 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा और व्यूअरशिप के मामले में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को भी पीछे छोड़ दिया।

दूरदर्शन ने ट्वीट किया था, ‘दूरदर्शन पर रामायण का री-टेलिकास्ट ने दुनिया भर के व्यूअरशिप रेकॉर्ड्स को तोड़ डाला है और यह शो 16 अप्रैल को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जानेवाला शो बन चुकी है, जिसे 7.7 करोड़ व्यूअर्स मिले हैं।’

दूरदर्शन ने यह भी ट्वीट किया, ‘हमारे सभी दर्शकों का शुक्रिया. रामायण ने विश्व कीर्तिमान रच दिया है. ये दुनिया का सबसे ज्यादा देखा गया एंटरटेनमेंट शो बन गया है।’

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को पछाड़ा, खुशी से फूली नहीं समा रहीं ‘सीता’

लेकिन लाइव मिंट की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में ‘रामायण’ के रिकॉर्ड को लेकर जो बात कही है, वो झूठी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘रामायण’ को दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बताने वाली बात झूठी है।

यह भी पढ़ें: रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो

लाइव मिंट की इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा सीरीज MASH यानी Mobile Army Surgical Hospital के आखिरी एपिसोड को 10 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। इस एपिसोड को 28 फरवरी 1983 को टेलिकास्ट किया गया था। इस हिसाब से ‘रामायण’ दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो नहीं बना है। हालांकि अभी इस पर दूरदर्शन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखना यह होगा कि इस दावे में कितनी सच्चाई है।

वैसे ‘रामायण’ के दुनियाभर का नंबर वन शो बनने पर दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरुण गोविल काफी खुश थे और दर्शकों का आभार जताया था।

Previous articleहरियाण रोडवेज के ड्राइवर की यूपी पुलिस ने की पिटाई…खट्टर ने की योगी से शिकायत…नप गया अफसर
Next articleउत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं बिल्कुल Fit and Fine, निधन की अफवाह उड़ाने वालों की खैर नहीं;आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज