ओडिशा में फानी का कहर: तीन महिलाओं की मौत

फानी

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ”फानी” ने शुक्रवार को सुबह ओडिशा के तट से टकराने के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। तूफान की गति तेज होने के कारण जगह-जगह पेड़, बिजली और टेलीफोन के खम्भे तथा होर्डिंग्स उखड़ गए हैं। भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कई स्थानों पर कारें हवा में उड़ती दिखाई दीं। इस चक्रवाती तूफान के दौरान विभिन्न स्थानों पर तीन महिलाओं की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह लैंड फाल करने के बाद पुरी में तूफान की गति 175 किमी प्रति घंटा थी। पुरी जिले के सखीगोपाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक युवती के ऊपर तूफान के दौरान एक पेड़ उखड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।

दूसरा हादसा नयागढ़ जिले में हुआ, जहां एक कंक्रीट स्ट्रक्चर से मलबा उड़ा और एक महिला को जा लगा। इससे महिला की मौत हो गई। इसके अलावा केंद्रपाड़ा जिले के देबेन्द्रनारायणपुर गांव में एक आश्रय स्थल में भी 65 वर्षीय एक महिला की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुरी में तूफान जनित विभिन्न घटनाओं में कम से कम 160 लोग जख्मी हुए हैं। तूफान के असर को कम करने के लिए पहले से तैनात बचाव और राहत कार्यों के लिए स्टैंडबाय पर सेना, नौसेना, तटरक्षक बल और राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की टीमों के साथ हाई अलर्ट पर हैं। तटीय क्षेत्रों से करीब 11 लाख लोगों को समय रहते निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था, जिसके कारण इससे होने वाले नुकसान को काफी हद तक सीमित कर लिया गया। विनाशकारी और सबसे शक्तिशाली चक्रवात ”फानी” ओडिशा में आज सुबह 8 बजे तट से टकराया।

रीवा में बोले राहुल, मोदी ने पांच साल चलाई अन्याय की सरकार अब कांग्रेस चलाएगी न्याय की सरकार

पुरी के समुद्र तटीय तीर्थ नगरी और अन्य स्थानों में बड़े क्षेत्र जलमग्न हो गए, क्योंकि भारी बारिश ने राज्य के पूरे तटीय क्षेत्र को लगभग 11 लाख लोगों को प्रभावित किया है। पिछले 43 सालों में मई माह में भारत के पड़ोसी समुद्री क्षेत्र में उठा इतनी तीव्रता का यह पहला तूफान है। समाचार लिखे जाने तक भुवनेश्वर में 160 मिमी से ज्‍यादा बारिश हो चुकी है। हजारों पेड़ उखड़ गए हैं। कच्‍चे घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। एनडीआरएफ की टीम राहत कार्यों में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। फानी की वजह से रेल, सड़क और हवाई यातायात पर प्रभाव पड़ा है। कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान जारी कर बताया है कि यहां आने-जाने वाली फ्लाइट्स शुक्रवार दोपहर 3 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। 100 से ज्‍यादा ट्रेनें रद्द हुई हैं। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, गृह मंत्रालय के तहत, ओडिशा के पुरी जिले में बिजली और दूरसंचार लाइनें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं और बहाली का काम जारी है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), नौसेना, तटरक्षक बल, सेना और वायु सेना से संबंधित बचाव दल एक बड़े ऑपरेशन में तैनात किए गए हैं, जिनकी केंद्र सरकार द्वारा बारीकी से निगरानी की जा रही है। हेल्पलाइन नम्बर गृह मंत्रालय ने चक्रवात फानी के लिए हेल्पलाइन नंबर के रूप में 1938, रेलवे ने जनता के लिए 1800-3457401, 1800-3457402, एनडीआरएफ हेल्पलाइन नंबर 0111078 और ओडिशा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 674253417 सूचीबद्ध किये हैं। एम्स पीजी-2019 की परीक्षा रद्द पांच मई को आयोजित होने वाली एम्स पीजी-2019 परीक्षा, भुवनेश्वर में केंद्र वाले उम्मीदवारों के लिए रद्द कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में उल्लेख किया कि फनी चक्रवात के कारण शहर में व्यापक क्षति के कारण भुवनेश्वर में केंद्रों के लिए एम्स पीजी परीक्षा रद्द कर दी गई है। आंध्र प्रदेश में 10 मकान क्षतिग्रस्त आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय जिले श्रीकाकुलम में फानी तूफान का प्रभाव देखा जा रहा है। दिन में इच्छापुरम में 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। कांचीली मंडल में 190 मिमी बारिश हुई और इस से जनजीवन प्रभावित हुआ है। श्रीकाकुलम के जिलाधीश जे निवास ने बताया कि फनी तूफान के प्रभाव से 10 मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं। फिलहाल कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

जिलाधीश ने कहा कि फानी तूफान से राहत के लिए श्रीकाकुलम जिले में लगभग 20 हजार से अधिक लोगों को 126 शिविरों में सुरक्षित ठहराया गया है। जिले के कोत्तूर मंडल में एनडीआरएफ का बचाव कार्य जारी है। कुछ इलाकों में तेज़ हवा से खम्भे उखड़ जाने से विद्युत आपूर्ति में बाधा आयी है जिसकी बहाली तेज़ी से की जा रही है। हैदराबाद में टॉलीवुड एक्टर चिरंजीवी के फार्महाउस में आग लगने से अपकमिंग फिल्म का सेट जलकर राख हो गया। अन्य राज्यों पर भी तूफान का असर इस तूफान का असर आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर के हिस्सों, नेपाल और बांग्लादेश पर भी पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। चक्रवाती तूफान अभी कोलकाता से लगभग 340 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में ओडिशा में है। इस तूफान ने पश्चिम बंगाल में पूर्वी मिदनापुर जिले में 50 घरों को नष्ट कर दिया है। एक अधिकारी ने यहां बताया कि तूफान शनिवार सुबह 10 बजे के बाद थोड़ी देर के लिए पश्चिम बंगाल में 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को चेतावनी दी है कि चक्रवात फानी नेपाल में मौसम की स्थिति में बदलाव करेगा जिससे हिमालय क्षेत्र में भारी वर्षा और बर्फबारी होगी। हालांकि चक्रवात के नेपाल के लिए अपना रास्ता बनाने की संभावना नहीं है। इसके बावजूद शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी और मध्य क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने चेतावनी दी है कि चक्रवात देश के कुछ हिस्सों में मौसम की स्थिति के नियमित पैटर्न को प्रभावित करेगा शुक्रवार को शाम होते-होते उत्तर प्रदेश, बिहार व दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी मौसम तेजी से बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में शाम पांच बजे ही गहरा अंधेरा छा गया था। सड़कों पर लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

Previous articleरीवा में बोले राहुल, मोदी ने पांच साल चलाई अन्याय की सरकार अब कांग्रेस चलाएगी न्याय की सरकार
Next articleसुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर गलत आदेश अपलोड करने वाले तपन चक्रवर्ती को मिली जमानत