मोदी ने लिए 5 प्रण, भ्रष्टाचार पर वार, नारी शक्ति के सम्मान की अपील…प्रधानमंत्री के भाषण की अहम बातें

विकसित भारत के पांच प्रण, भ्रष्टाचार पर वार, नारी शक्ति के सम्मान की अपील…प्रधानमंत्री के भाषण की अहम बातें
76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से नौंवी बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इस अवसर पर उन्होंने देश के नाम अपना संबोधन भी दिया। मोदी के भाषण में देश की विरासत से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों, यहां की एकता और अखंडता का भी जिक्र था। PM ने भारत की विविधता पर गर्व करने का आग्रह किया। अपने भाषण के दौरान मोदी ने आगामी 25 वर्षों के लिए पांच प्रण भी लिए। उन्होंने विकसित भारत के पांच प्रण लिए। बोले , इससे कम कुछ भी नहीं। ऐसे में आइए जानते हैं आजादी के इस अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की अहम बातें…

आगामी 25 वर्षों के लिए लिए पांच प्रण
 मोदी बोले, जब हम 2047 में भारत की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण करेंगे तो हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सभी सपनों को पूर्ण करने का प्रण लें। पीएम ने आगे कहा, आगामी  25 वर्ष भारत के बहुत अहम हैं। हमें पंच प्रण की शक्ति पर बल देना होगा। ये पंच प्रण हैं-
1.विकसित भारत
2.गुलामी से छुटकारा 
3.विरासत पर गर्व
  1. एकता और एकजुटता
  2. नागरिकों का कर्तव्य