होम लोन की EMI बढ़ने के आसार, RBI करेगी ब्याज दरों की घोषणा

होम लोन की EMI बढ़ने के आसार, RBI करेगी ब्याज दरों की घोषणा
आसमान छू रही महंगाई के बीच आज जनता को एक और बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक आज Repo Rate में वृद्धि का ऐलान कर सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सोमवार से प्रारंभ हुई मौद्रिक समीक्षा बैठक का आज आखिरी दिन है। कयास लगाए जा रहे हैं कि RBI गवर्नर शक्तिकांत दास इस बार भी रेपो रेट में इजाफा कर सकते है। एक्सपार्ट्स की माने तो केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की इजाफा  कर सकता है। गौरतलब है बीते पांच क्रेडिट पॉलिसी में RBI रेपो रेट में कुल 225 बेसिस पॉइंट या 2.25 फीसदी का इजाफा कर चुका है।
RBI की क्रेडिट पॉलिसी के लिए जानकारों का अनुमान है कि भारत में महंगाई दर नीचे आ गई है। पिछले वर्ष लगातार पांच बार Repo Rate में वृद्धि का सिलसिला इस वर्ष भी जारी रहेगा। जानकारों की माने तो भारतीय रिजर्व बैंक ज्यादा से ज्यादा 0.25 प्रतिशत की बढ़त रेपो रेट में कर सकता है। इसे 6.50 प्रतिशत पर लाया जा सकता है। अगर ब्याजों में बढ़ोत्तरी होती है तो लोन की EMI भी बढ़ जाएगी। वहीं, कई फाइनेंस एक्सपार्ट्स का मानना है कि RBI इस पॉलिसी में दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करेगा। यदि ऐसा होगा तो लोगों को बढ़ती EMI से कुछ राहत मिल सकेगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले साल 2022 के आखिर तक एक के बाद एक पांच बार Repo Rate को बढ़ाकर 6.24 प्रतिशत कर दिया था। इसमें आखिरी बार बढ़ोतरी दिसंबर 2022 हुई थी। उस वक्त एमपीसी की मीटिंग के बाद ब्याज दरों में 0.35 प्रतिशत का इजाफा हुआ। एक साल में ही RBI ने रेपो रेट में कुल 225 बेसिस प्वाइंट या 2.25 फीसदी की वृद्धि की थी।
Previous articleप्रधानमंत्री मोदी 11 और 13 फरवरी को त्रिपुरा के दौरे पर , रैली कर चुनाव प्रचार को देंगे धार
Next articleDelhi Excise Policy Case: CBI का बड़ा एक्शन, तेलंगाना के CM KCR की बेटी के पूर्व सहयोगी को किया अरेस्ट