दरभंगा में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि ने बरसाया कहर, दिव्यांग सहित तीन की मौत, दर्जनों घायल

ओलावृष्टि

दरभंगा। आंधी तूफान और ओलावृष्टि से दरभंगा जिला को व्यापक नुकसान पहुंचा है। तूफान में फंसकर जहां एक दिव्यांग सहित दो की मौत हो गई वहीं कई लोगों के घर के छप्पर उड़ने से दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। कई जगह पेड़ उखड़ने से यातायात बाधित हुआ है। सबसे ज्यादा कहर किसानों पर पड़ी है। हजारों की लागत लगाकर गेहूं की रोशनी करने वाले किसानों के गेहूं खेत में ही रह गए। बर्फबारी के कारण खेत में लगा गेहूं का फसल बर्बाद हो गया। वहीं आम के फसल को भी व्यापक क्षति पहुंचा है। राहत मिली है तो सिर्फ वैसे लोगों को जहां का चापाकल सूखने लगा था या सूख गया था।

वर्षा होने से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट कुछ कम हुई है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे आये तूफान के साथ ओलावृष्टि ने दरभंगा शहर और कई प्रखण्डों की सूरत बदल दी। लगभग आधा घंटा तक पूरा क्षेत्र तूफान के आगोश में रहा। कहीं घरों के छप्पर उड़ते नजर आए तो कहीं बड़े बड़े टावर पेड़ टूट लकर नीचे गिरने लगे। जिला प्रशासन ने नुकसान के आकलन का निर्देश संबंधित क्षेत्र के अंचलाधिकारी को दिया है। इधर सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजो पंचायत वार्ड संख्या पांच में मंगलवार को हुई वज्रपात से उसी गांव के नेत्रहीन (दिव्यांग ) मो सब्बीर की मौत हो गई। बताया गया है कि वह घर के पास बैठा हुआ था ।

काम करते-करते अचानक से बंद हो जाता है लैपटॉप, तो जरूर जानें क्या है वजह

उसी समय तेज तूफान और बारिश के समय वज्रपात होने से चपेट में आ गया। इसकी चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। मुखिया रुकसाना खातून, मो बाबर सहित बड़ी संख्या में पहुंचकर ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन वह घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। उसकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। उसके मौत से पुरे गांव शोकाकुल हो गया। इधर बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के विश्वनाथपुर उफरदाहा गांव में मंगलवार को आई आंधी तुफान एंव वर्षा के चपेट में आने से एक महिला की मौत जिसकी सूचना परिजनों ने बहेड़ा थाना एवं अंचलाधिकारी को दिया है।

थानाध्यक्ष शशि कांत सिंहा ने बताया कि मोहन ठाकुर की पत्नी 60 वर्षीय गौंडी देवी अपने घर में थी। उसी वक्त जोर से आंधी तूफान एवं वर्षा होने लगा जिससे घर का दिवाल मृतक के शरीर पर गिर गया जिससे कि उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि यूडी कांड दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया जाएगा।घटना के विरुद्ध परिजन ने अंचल अधिकारी पंकज कुमार झा को आवेदन देकर जानकारी दिया है।सीओ से पुछने पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आपदा से राशि मुहैया करा दिया जायेगा।ज्ञात हो कि गौंडी देवी गांव के ही मकतब में रसोईया कि काम करती थी।

संदेश थाना क्षेत्र के चेला गांव में तेज आंधी-पानी के दौरान ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक चेला गांव निवासी लाल बिहारी राम का 25 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार है। वह घर से बाहर कोई कार्य करने जा रहा था। इसी बीच तेज आंधी-पानी के दौरान उस पर ठनका गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दे दी गई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous articleकाम करते-करते अचानक से बंद हो जाता है लैपटॉप, तो जरूर जानें क्या है वजह
Next articleसर्वे में हुआ खुलासा, उत्तर, पूर्व में मोदी सरकार की सराहना तो दक्षिण में हो रही आलोचना