इंडोनेशिया कर सकता है भारतीयों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू

इंडोनेशिया कर सकता है भारतीयों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू

इंडोनेशिया जल्द ही भारतीयों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू कर सकता है। जानकारी के अनुसार अगले एक महीने में इस फैसले पर मुहर लग सकती है।इंडोनेशिया अपने देश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए यह फैसला लेने की सोचा रहा है। भारत से कई पर्यटक इंडोनेशिया जाते हैं।

ऐसे में भारतीय पर्यटकों को और लुभाने और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया सरकार की तरफ से जल्द ही भारतीयों के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। इतना ही नहीं, करीब 20 देशों के पर्यटकों के लिए भी यह सेवा जल्द ही शुरू की जा सकती है।

इंडोनेशिया के इस फैसले से देश की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा मिलेगा और इसी वजह से इस फैसले पर विचार किया जा रहा है। बता दें दुनिया के कई देश भारतीय पर्यटकों को काफी अहमियत दे रहा है। इसकी वजह है भारतीय पर्यटकों की संख्या तेज़ी से बढ़ना।

भारत के कई लोग आजकल विदेशों की यात्रा करते हैं और इनकी संख्या बढ़ रही हैं। ऐसे में कई देश भारतीय पर्यटकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं तो अब कुछ देशों ने भारतीय पर्यटकों को बिना वीज़ा के एंट्री देना भी शुरू कर दिया है। थाईलैंड, श्रीलंका और मलेशिया भारतीय पर्यटकों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू कर चुका है और अब जल्द ही इंडोनेशिया भी ऐसा कर सकता है।

Previous articleवाराणसी से अयोध्या के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Next articleइनते प्रतिशत रेटिंग के साथ एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनें PM मोदी