…यहां जानिए उम्र के मुताबिक़ कितनी देर सोना होता है जरूरी

सोना

अक्सर आप ऐसा सुनते हैं कि शरीर की जरूरत से कम सोना सेहत के लिए खतरनाक होता है और यह भी सुनते हैं कि शरीर की जरूरत से ज्यादा सोना भी सेहत के लिए खतरनाक है। हर व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। मगर ये आंकड़ा स्वस्थ वयस्क लोगों के लिए है। आइए आज हम आपका ये कंफ्यूजन दूर करते हैं कि आपको कितना सोना चाहिए।

क्यों जरूरी है सोना

उम्र के हिसाब से शरीर को नींद की भी जरूरत पड़ती है। रोजमर्रा के काम करते हुए हमारा शरीर दिनभर में थक जाता है। ऐसे में ऊर्जा और ताजगी दोबारा पाने के लिए हमें नींद की जरूरत पड़ती है।

नवजात (0-3 महीने)

नवजात शिशु को हर दिन 14-17 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि 11-13 घंटे की नींद उसके लिए पर्याप्त है लेकिन छोटे शिशुओं को 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने की सलाह दी जाती है। शिशुओं को ज्यादा नींद की जरूरत पड़ती है क्योंकि उनके अंगों का विकास तेजी से होता है.

जानिए फ्रांस के बारे रोचक जानकारी, आबादी से ज्यादा यहां पर है पर्यटकों की संख्या

शिशु (4-11 महीने)

शिशुओं के लिए 12-15 घंटे की नींद की सलाह दी जाती है। छोटे शिशुओं के लिए कम से कम 10 घंटे की नींद जरूरी है। हालांकि इतने छोटे शिशुओं को भी 18 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।

छोटे बच्चे (1-2 साल)

छोट बच्चों के लिए 11-14 घंटों की नींद की सलाह दी जाती है। आमतौर पर इस उम्र के बच्चे 10 घंटे से ज्यादा सोते हैं। शोध बताते हैं कि 9 से 16 घंटे तक की नींद इस उम्र के बच्चों के लिए पर्याप्त है।

छोटे बच्चे (3-5 साल)

3 से 5 साल के बच्चे अमूमन स्कूल जाने लगते हैं और वहां कई तरह की गतिविधियों में भाग लेते हैं। इसलिए ऐसे बच्चों के लिए 10-13 घंटे की नींद की सलाह दी जाती है।

बच्चे (6-13 साल)

थोड़े बड़े बच्‍चों (6-13 साल) को 9-11 घंटे नींद की सलाह दी जाती है। इनके लिए 7 से कम और 11 से ज्‍यादा घंटे की नींद सही नहीं मानी जाती। बच्चे इस उम्र तक शारीरिक और मानसिक गतिविधियों में समय देने लगते हैं इसलिए कम से कम 8-10 घंटे की नींद इनके लिए जरूरी है।

किशोर (14-17 साल)

14-17 साल में 8-10 घंटे की नींद की सलाह दी गई है। किशोरावस्था में बच्चे शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहते हैं।

वयस्क (18-25 साल और 26 से 64 साल)

वयस्कों (18-25 साल) के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है लेकिन इन्हें 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधेड़ (26-64 साल) के लिए व्यस्कों की तरह सोने की सलाह दी गई है।

बुजुर्ग (65 साल से ज़्यादा)

बुजुर्ग  के लिए 7-8 घंटे की नींद की सलाह दी गई है। इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से अधिक नहीं सोना चाहिए। तो आप भी अपनी उम्र के हिसाब नींद लीजिए

Previous articleग्वालियर रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Next articleमोदी के नामांकन में हिस्सा लेने काशी पहुंचे शिवसेना प्रमुख, काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना