ललित -सुष्मिता के रिलेशनशिप पर KRK का तंज ,भाई ने बताई सच्चाई

ललित -सुष्मिता के रिलेशनशिप पर KRK का तंज ,भाई ने बताई सच्चाई
इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर ललित मोदी द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट करने के ऐलान के कुछ समय बाद, एक्ट्रेस के भाई राजीव सेन बड़ी बात कही है। भाई ने कहा, ‘मैं खुद यह सुनकर आश्चर्यचकित हूं।’ आपको बता दें कि गुरुवार यानी बीते कल ललित मोदी ने ऐलान करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और सुष्मिता सेन की कुछ फोटोज शेयर कीं। लेकिन सुष्मिता ने इस घोषणा पर न तो कोई कॉमेंट किया है और न ही किसी सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब दिया है। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप  पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 

एक्टर राजीव सेन ने कहा – अभी तक मेरी बहन ने….

ललित मोदी के घोषणा के बाद एक मीडिया हाउस ने सुष्मिता सेन के भाई और टेलीविजन  एक्टर राजीव सेन से संपर्क किया। सुष्मिता के भाई ने कहा, “मैं  हैरान हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करना चाहूंगा। मुझे इस बारे में काेई जानकारी नहीं है। मेरी बहन ने अब तक अपनी तरफ से इस खबर की पुष्टि भी हीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर कोई कॉमेंट नहीं कर सकता हूं।”

केआरके  ने सुष्मिता पर कसा तंज 

सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। अब कमाल आर खान यानी KRK ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है और सुष्मिता सेन को असली देशभक्त  बताया है। KRK ने ट्वीट कर कहा , मैडम सुष्मिता सेन भारत में काला धन वापस लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जो ललित मोदी के ले गईं। आप असली देशभक्त महिला हैं, यह बहुत अच्छा होगा अगर आप पैसे वापस ले आएंगी। विजय माल्या और नीरव मोदी को भी जो लंदन में ही रह रहे हैं।